एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पाकिस्तान में TTP के बाद अब बलूच विद्रोहियों ने पाक फौज पर बेहद खतरनाक IED से किया घातक हमला, कमांडर सहित कई सैनिकों के मारे जाने की रिपोर्ट आई सामने, इस्लामाबाद से लेकर अमेरिका तक मचा हड़कंप – हेमंत सिंह/नित्यानंद दूबे


बलूच विद्रोही (फाईल फोटो)।

कराची। पाकिस्तान में विभिन्न विद्रोही संगठनों द्वारा लगातार बेहद खतरनाक आत्मघाती हमलों को अंजाम देने की कड़ी में अब बलूच लिबरेशन आर्मी का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि बलूचिस्तान में एक चेक पोस्ट पर पाकिस्तानी सेना को IED के जरिए निशाना बनाया गया है,जिसमें एक कमांडर समेत पांच पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। घटना बलूचिस्तान के कहान की है। वहीं इस खतरनाक हमलें की जिम्मेदारी बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है।

इससे पहले पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पाकिस्तान में भीषण हमलों को अंजाम दे रही थी। जहां इस दौरान बलूचिस्तान प्रांत में कई हमले किए गए,जिसमें छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी और कुछ अन्य घायल हो गए। जहां इस हमले के बारे में पाकिस्तानी सेना के मीडिया विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विभाग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक झोब जिले के सांबाजा इलाके में आयोजित एक खुफिया अभियान में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी और एक सैनिक मारा गया।

बयान में आगे भी कहा गया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर ही यह अभियान चलाया गया और यह अभियान बीते 96 घंटे से जारी है। आईएसपीआर के बयान के मुताबिक इस अभियान का उद्देश्य ‘‘आतंकवादियों को पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पार खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में घुसने और नागरिकों और सुरक्षा बलों को लक्षित करने के लिए कुछ संदिग्ध मार्गों का उपयोग करने से रोकना था।’’

इस बीच पाकिस्तान में जारी भीषण हमलों को देखते हुए अमेरिका सहित कई देशों ने पाकिस्तान में मौजूद अपने अधिकारियों व अन्य नागरिकों को तत्काल अतिरिक्त सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिये है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के खिलाफ बलूच विद्रोही पिछले कुछ दशकों से सशस्त्र संघर्ष कर रहे हैं। क्योंकि,बलूची लंबे समय से अलग बलूचिस्तान देश की मान्यता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जबकि टीटीपी देश में शरीयत कानून सहित कई मांगों को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ जंग छेड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *