एक ड्रिल के दौरान भारतीय जवान, फोटो साभार – (इंडियन आर्मी के ट्वीटर से)
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख बार्डर पर दुश्मन के साथ जारी तनातनी के बीच इंडियन आर्मी के चीफ आॅफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज पांडे ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि चीन की देश की उत्तरी सीमाओं पर हालात काबू में हैं, लेकिन अप्रत्याशित हैं। यानी यहां हालात कभी भी बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें सात बेहद गंभीर मुद्दों में से पांच को हल करने में कामयाबी मिली है। सैन्य और राजनयिक दोनों लेवल पर बातचीत भी जारी है।
इसी कड़ी में उन्होंने आगे भी कहा कि वे LAC की मौजूदा स्थिति को बदलने के लिए हो रही किसी भी कोशिश को नाकाम करने में सक्षम हैं। इसके लिए उनके पास मजबूत सेना और हथियार मौजूद हैं। बता दे कि जनरल पांडे ने नई दिल्ली में 15 जनवरी को मनाए जाने वाले आर्मी डे से पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस इन सभी तथ्यों को रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार ये इसलिए भी खास है क्योंकि यह आजादी का 75वां साल है।
बता दे कि जनरल मनोज पांडे के हवाले से इसी कड़ी में यह भी बताया गया कि वें भारतीय सेना में परिवर्तन करने का फैसला लिये है। और यह बदलाव 5 डोमेन में होगा। जिसमें फोर्स की रिस्ट्रक्चरिंग, ऑप्टिमाइजेशन, मॉडर्नाइजेशन, टेक्नोलॉजी इन्फ्यूजन और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट फिलॉसफी जैसे डोमेन शामिल हैं।
गौरतलब है कि बीते साल 9 दिसंबर को अरूणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में दुश्मन के साथ भारतीय सैनिकों के बीच झड़प की रिपोर्ट सामने आई थी। जहां इस दौरान दुश्मन द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की अवैध कोशिश भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया था। इस दौरान कुछ भारतीय जवानों के घायल होने की भी खबर थी,हालांकि दुश्मन भी भारी संख्या में घायल हुआ था। जहां इसके बाद से तनाव बढ़ गया था। जहां अब इसे सुलझाने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद भारतीय सेना बार्डर पर पूरी सतर्कता के साथ पूरी नजर बनाये हुई है।