एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पैगंबर मुहम्मद के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा को एक बार फिर मिला पाकिस्तान से बड़ा समर्थन, इसके पहले एक पाकिस्तानी पत्रकार भी नुपूर का किया था बचाव – राजेंद्र दूबे (स्पेशल एडिटर)


पाकिस्तानी मौलाना इंजीनियर अली साभार-(सोशल मीडिया)

इस्‍लामाबाद। बीजेपी नेत्री रही नूपुर शर्मा के द्वारा पैगंबर मुहम्मद के उपर की गई कथित टिप्पणी के बीच जारी बवाल के दौरान पाकिस्तान से एक बार फिर नुपूर शर्मा के समर्थन में आवाज उठी है। जबकि इसके पहले एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भी नुपूर शर्मा के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की थी,जहां उसे उसके ही देश में भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। वहीं अब पाकिस्‍तान के एक चर्चित मौलाना इंजीनियर मोहम्‍मद अली ने खुलकर नूपुर शर्मा का समर्थन किया है। मौलाना अली ने कहा कि मुस्लिम पैनल‍िस्‍ट ने पहले नूपुर शर्मा को भड़काया और इसके जवाब में बीजेपी की निलंबित नेता ने पैगंबर के बारे में टिप्‍पणी की।

बता दे कि पाकिस्‍तानी मौलाना ने इस घटनाक्रम के बारे में कहा कि पहला मुजरिम वह मुसलमान है ज‍िसने किसी के धर्म के बारे में लाइव टीवी में बात की है। मौलाना अली ने कहा कि हमें इस पूरे विवाद में पूरे माहौल को देखना होगा। उन्‍होंने कहा कि नूपुर शर्मा के बयान के अंदाज से यह पता चल जाएगा कि वह पलटवार कर रही है। नूपुर शर्मा ने कहा कि अगर आप इस तरह से बात करेंगे तो हम भी ये कहेंगे। उन्‍होंने कहा कि पहला मुजरिम वह मुसलमान है जिसने किसी के धर्म के बारे में लाइव टीवी प्रोग्राम में बात की।

यही नहीं मौलाना इंजीनियर मोहम्‍मद अली ने आगे भी कहा कि यह कुरान के मुताबिक नहीं है कि आप किसी के धर्म के बारे में मजाक उड़ाएं जबकि वह आपका कोई विरोधी धर्म हो। पाकिस्‍तानी मौलाना ने कहा कि दूसरे धर्म के लोगों के साथ बहस करते समय हमें भाषा का ध्‍यान रखना चाहिए और अल्‍लाह ने हमें इसका संदेश दिया है। मौलाना अली ने कहा क‍ि नूपुर विवाद में अरब देशों के लोग एसी में बैठकर माहौल को भड़का रहे हैं जबकि भारत में लोग भीषण गर्मी में प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस वाले उन्‍हें जवाब दे रहे हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्‍तान के मौलाना अली मिर्जा या इंजीनियर मुहम्‍मद अली मिर्जा इस्‍लामिक मामलों के जानकार हैं और अक्‍सर विभिन्‍न मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं। मौलाना अली का पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत में जन्‍म हुआ था। वह अपना रिसर्च अकादमी भी चलाते हैं। पाकिस्‍तान के एक्‍टर हमजा अली अब्‍बासी और एंकर शफात अली उनके समर्थक हैं। पाकिस्‍तान सरकार ने साल 2020 में उन्‍हें अरेस्‍ट कर लिया था। मौलाना अली पर दो बार जानलेवा हमला भी हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *