एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पैगंबर मुहम्मद के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर अब आतंकी संगठन IS(K) ने भी भारत में बम विस्फोट करने की दी गीदड़ धमकी, इसके पहले अलकायदा ने भी दी थी धमकी – हेमंत सिंह/नित्यानंद दूबे


फाईल फोटो।

काबुल। पैगंबर मुहम्मद के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर अब आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट्स खोरासन (IS-K) ने भारत में बम धमाके करने की गीदड़ धमकी दी है। बता दे IS(K) ने अपने अलअजैम फाउंडेशन पर न्यूज बुलेटिन में भारत को धमकी भरा संदेश दिया है।

बताते चले कि आतंकी संगठन अपने पहले बुलेटिन में एक वीडियो में BJP की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को दिखाया,जहां इस दौरान यह भी दिखाया गया कि पिछले हफ्ते भारत के अलग-अलग शहरों में,जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा भी दिखाई गई। और देश में पिछले कुछ दंगो में शामिल लोगों के घरों पर बुलडोजर चलते भी दिखाए गए। यही नहीं वीडियो में IS में शामिल भारतीय लड़ाकों के भी भड़काऊ बयान हैं।

इतना ही नहीं वीडियो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र है। जहां इसमें अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक सिखों पर हमला करने की और बड़े लेवल पर भारत में हमले किए जाने की धमकी दी गई है।

इसके पहले आतंकी संगठन अलकायदा ने भी भारत में बम विस्फोट करने की धमकी भरा संदेश जारी किया था। इस दौरान अलकायदा ने भारत के दिल्ली,मुंबई,उत्तर प्रदेश और गुजरात में बम धमाके कर पैगंबर पर कथित टिप्पणी का बदला लेने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *