चार्ज शीट

रूस-यूक्रेन जंग के बीच जर्मनी में ब्रिटिश दूतावास की जासूसी करते पकड़ा गया रूसी ऐजेंट, ब्रिटिश खुफिया ऐजेंसी ने ट्रैप आॅपरेशन के दौरान किया गिरफ्तार – राजेंद्र दूबे (स्पेशल एडिटर)


एक ड्रिल के दौरान जर्मन सैनिक,साभार -(जर्मनी के डिफेंस मिनिस्ट्री के ट्वीटर से)

लंदन/बर्लिन। रूस-यूक्रेन जंग के बीच जर्मनी की राजधानी बर्लिन स्थित ब्रिटिश दूतावास में रूस द्वारा जासूसी कराये जाने की रिपोर्ट सामने आई है। खबर है कि ब्रिटिश दूतावास की हर जानकारी रूस के पास है। यहां तक की उसके कर्मचारियों की भी पूरी डिटेल रूसी जासूस ने भेज दी है। हालांकि,रूसी ऐजेंट को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया। जहां इस ऐजेंट को कोर्ट ने 13 साल की सजा सुनाई है।

दरअसल, यूक्रेन के साथ जारी भीषण जंग के बीच रूसी ऐजेंसियां दुश्मन के सहयोगी देशों के खिलाफ लगातार जासूसी कर रही है। जहां अब बर्लिन स्थित ब्रिटिश दूतावास में रसियन जासूस मिला है। बता दे कि बर्लिन के ब्रिटिश दूतावास में जिस रूसी जासूस को गिरफ्तार किया गया है,इस पर आरोप हैं कि इसने रूस को सीक्रेट नोट्स भेजे थे। इस जासूस को ब्रिटेन की खुफिया ऐजेंसी MI-5 के एक अंडरकवर स्टिंग में पकड़ा गया है।

बताया जा रहा है कि रूसी ऐजेंट डेविड बैलेन्टाइन स्मिथ पैस्ले, स्कॉटलैंड का रहने वाला है। जज के सामने उसने दावा किया कि वह उदास, अकेला था और एक दिन में सात पिंट (7 बोतल) तक शराब पीता था। उसने खुद के अंदर शर्मिंदगी पैदा करने के लिए दूतावास के रहस्यों को लीक करना शुरू कर दिया था। फिलहाल,इसे 13 साल से अधिक की जेल की सजा सुनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *