
कराची पुलिस हेडक्वार्टर्स में आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी फोर्स, फोटो साभार -(सोशल मीडिया)
कराची। पाकिस्तान के कराची पुलिस हेडक्वार्टर्स पर एक दिन पहले हुए आतंकी हमलें में पाकिस्तान के विद्रोही संगठन टीटीपी का नाम सामने आया है। बता दे कि इस घातक हमलें में एक पुलिस अफसर और एक रेंजर समेत 4 की जान चली गई थी तथा 18 अन्य लोग घायल हुए हैं। हालांकि, लगभग 4घंटे से उपर चले इस शूट आऊट में सभी आतंकी मारे गए।
बताया जा रहा है कि ये सभी आतंकी पुलिस की वर्दी में कराची के पुलिस हेडक्वार्टर में घुसे थे। जहां इस दौरान 3 आतंकियों ने खुद को उड़ा लिया और अन्य दो आतंकी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए। कुल कितने आतंकी थे, ये अभी तक साफ नहीं हो सका है। इस बीच सिंध पुलिस के हवाले से दावा किया गया है कि शराह-ए-फैसल इलाके में स्थित 5 मंजिला पुलिस हेडक्वार्टर में शाम करीब 7 बजे कुछ आतंकी घुस गए। यहां आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की,पुलिस और आतंकियों के बीच करीब 4 घंटे मुठभेड़ चली। यानि शुक्रवार रात 11 बजे मुठभेड़ खत्म हो गई। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल हालात पूरी तरह से काबू में हैं।
वहीं,पहले से ही पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के खिलाफ हमला करने वाले विद्रोही संगठन टीटीपी ने इस हमले की भी जिम्मेदारी ले ली है। मालूम हो कि यह वही आतंकी संगठन जो पाकिस्तान के पेशावर शहर में 30 जनवरी को पुलिस लाइन्स में बनी मस्जिद में फिदायीन हमले को अंजाम दिया था। जहां इस हमले में सैकड़ों लोगों की जान गई थी जिनमें पुलिसकर्मियों की संख्या ज्यादा थी। जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इतना ही नहीं पिछले कई महीनों से यह संगठन पूरे पाकिस्तान में अपने विभिन्न हमलों से हड़कंप मचा रखा है। यहां तक कि पाकिस्तानी खुफिया ऐजेंसियों ने राजधानी इस्लामाबाद को भी अलर्ट कर दिया जो कि यह अलर्ट अभी भी जारी है।
