
फाईल फोटो, साभार-(ट्वीटर से)
टोक्यो/सियोल। रूस-यूक्रेन जंग के बीच पहले से ही कोरियाई प्रायद्वीप में जारी भीषण जंगी तनातनी के दौरान नॉर्थ कोरिया के द्वारा एक बार फिर ईस्ट कोस्ट से समुद्र की तरफ एक बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने की रिपोर्ट सामने आई है। वहीं,साउथ कोरिया के डिफेंस मिनिस्टर ली-जोंग-सुप ने सी ऑफ जापान की तरफ मिसाइल फायर होने का दावा किया है। हालांकि, ये मिसाइल कौन सी थी ? और ये कितनी दूर तक गई ? इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, उत्तर कोरिया के इस हरकत की वजह से तनाव फिर अपने चरम पर है।
बता दे कि इससे पहले शुक्रवार को उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने मिलिट्री एक्सरसाइज की घोषणा करते हुए दक्षिण कोरिया के खिलाफ सख्त कदम उठाने की धमकी दी थी। उन्होंने अमेरिका और साउथ कोरिया पर इस साल 20 मिलिट्री ड्रिल प्लान करके क्षेत्र की शांति भंग करने का आरोप लगाया था। दरअसल,अगले हफ्ते अमेरिका और साउथ कोरिया वॉशिंगटन में मिलिट्री एक्सरसाइज और इमरजेंसी के दौरान स्ट्रैटजी को लेकर टेबलटॉप अभ्यास करने वाले हैं। जहां 23 फरवरी को होने वाले इस अभ्यास में दोनों देशों के बीच संभावित खतरों के दौरान न्यूक्लियर वेपन के इस्तेमाल और क्राइसिस मैनेजमेंट को लेकर चर्चा होगी।
इतना ही नहीं नॉर्थ कोरिया की तरफ से लगातार दी जा रही परमाणु धमकी के बीच दोनों देश जानकारी साझा करने के साथ ही क्षेत्र में अमेरिका की भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी बात करेंगे। साथ ही मार्च में भी दोनों देशों की मिलिट्री फोर्स ज्वांइट फील्ड एक्सरसाइज होने वाली है। यही कारण है कि उत्तर कोरिया भढ़का हुआ है। मालूम हो कि जब भी दक्षिण कोरिया किसी भी देश के साथ वाॅर ड्रिल का प्लान करता है या करता है तो उत्तर कोरिया भढ़क उठता है और इस तरह के हरकतों को अंजाम देता है।
