ताइवानी फोर्स,एक मार्च ड्रिल के दौरान,साभार -(ताइवान के MOD से)
ताइपे/वॉशिंगटन। ताइवान को लेकर चीन के साथ निरंतर बढ़ते जंगी तनातनी के बीच ताइपे से अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की पेंटागन की एक रिपोर्ट सामने आई है। दरअसल,बाइडेन प्रशासन को डर है कि अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो सबसे ज्यादा असर ताइवान में रह रहे अमेरिकी नागरिकों पर पड़ेगा। ऐसे में युद्ध के हालात से पहले ही अमेरिकी नागरिकों को ताइवान से निकालने का प्लान तैयार किया जा रहा है। क्योंकि,अमेरिका को डर है कि चीन कभी भी ताइवान पर हमला कर सकता है।
बता दे कि “द मैसेंजर डॉट कॉम” के एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि ताइवान से अमेरिकी नागरिकों को निकालने की योजना कम से कम छह महीनों से चल रही है। पिछले कुछ महीनों में इसमें तेजी देखी गई है। इसी रिपोर्ट में आगे भी कहा गया कि रूस के साथ चीन के संबंधों में आई मजबूती ने अमेरिका को अपनी तैयारियों को बढ़ाने के लिए मजबूर किया है।
रिपोर्ट में आगे भी बताया गया है कि फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण ने अमेरिका को ताइवान से निकासी की योजना बनाने के लिए मजबूर किया है। हालांकि,अमेरिकी प्रशासन ने नागरिकों के लिए कोई ऐलान नहीं किया है। दरअसल,पेंटागन के लीक हुए खुफिया दस्तावेज से खुलासा हुआ है कि चीनी वायु सेना किसी भी वक्त ताइवान पर हवाई हमला कर सकती है। अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में ताइवान की रक्षा क्षमताओं के बारे में भी कहा गया है कि उसे चीन के आक्रमण के लिए तैयार होना चाहिए। वहीं ताइवान के अधिकारियों का दावा है कि उनकी हवाई सुरक्षा मिसाइल लॉन्च का सटीक पता लगा सकती है। हालांकि,”सीक्रेट ऑपरेशन” न्यूज पोर्टल समूह ताइवान पर चीनी हमले की संभावना को अपने कई प्रकाशित अंकों में पहले हीं खारिज कर चुका है।