ताइवानी फोर्स, फाईल फोटो।
ताइपे। चीन-ताइवान के बीच जारी भीषण जंगी तनातनी के दौरान चीन की ताइवान के खिलाफ एक बार फिर आक्रामकता की रिपोर्ट सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि चाइना ने बीते दो दिनों में अपने नौसेना जहाज, लड़ाकूं विमान और युद्धक विमानों का एक बड़ा समूह ताइवान की ओर भेजा है। जहां इस दावें की पुष्टि खुद ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने की है।
दरअसल,ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने मंगलवार सुबह 6 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे के बीच ताइवान के आसपास 38 युद्धक विमान और 9 नौसेना जहाज भेजे हैं। ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने आगे भी कहा कि बुधवार सुबह से दोपहर तक सेना ने वहां 30 अन्य विमान भेजे, जिनमें जे-10 और जे-16 लड़ाकू विमान भी शामिल थे। इस बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि चीन ने हैनान प्रांत में अपने सीक्रेट नौसैनिक अड्डे को बड़े पैमाने पर विस्तार करने का फैसला किया है,ताकि महाविशालकाय जंगी जहाजों को वहां तैनात किया जा सके।