
सेंट्रल तेल अवीव में एक आतंकी हमलें के दौरान, फोटो साभार -(सोशल मीडिया)
तेल अवीव। इजरायल की राजधानी तेल अवीव के सेंट्रल एरिया में आतंकी हमला होने की रिपोर्ट सामने आ रही है, जहां इस दौरान एक इजरायली नागरिक के घायल होने की भी खबर है। हालांकि, हमले से जुड़ी और भी जानकारियों का सामने आना बाकी है। फिलहाल, घटनास्थल पर बचाव व राहत के कार्य के अलावा आतंकियों के विरूद्ध इजराइली बलों द्वारा आॅपरेशन अभी भी जारी है।
दरअसल, इजरायल लंबे वक्त से अपने दुश्मनों से जंगी तनातनी और विभिन्न आतंकी हमलों को झेलता चला आ रहा है, जिसमें ज्यादातर हमले गाजापट्टी से आतंकी संगठन हमास और लेबनान से हिजबुल्लाह का होता रहा है। हालांकि, इजरायल भी इन हमलों को काउंटर करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता।
