ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी विस्फोट में सुरक्षा बल के दो जवान घायल

छत्तीसगढ़,  (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट की घटना सामने आई है। इस विस्फोट में सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने आज दी जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर रविवार को फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बल की संयुक्त टीम पिल्लूर–कांडलापरती इलाके में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान रास्ते में पहले से लगाए गए आईईडी(इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस)में विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से कोबरा बल के दो जवानों को मामूली चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने तत्काल घायल साथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया। जख्मी जवानों को रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *