सांकेतिक तस्वीर।
ओस्लो। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में एक आतंकी हमलें के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई,जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। बता दे कि राजधानी स्थित ‘लंदन गे बार’ के बाहर यह हमला तब हुआ जब शहर शनिवार को होने वाले एक सलाना ‘प्राइड परेड’ के लिए तैयार था। इस हमले के बाद प्राइड प्रेड को कैंसिल कर दिया गया है।
वहीं,इस मामले में पुलिस ने एक 42 साल के व्यक्ति को मर्डर, एटेंप्टेड मर्डर और टेररिस्ट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तार किये गये शख्स के साथ ऐजेंसियां कड़ी पूछताछ कर रही है,क्योंकि ऐजेंसियों को शक है इस हमले और भी लोग शामिल हैं,जिन्हें जल्द से जल्द टारगेट करना है।
उधर,नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने इसे “निर्दोष लोगों पर भयानक और चौंकाने वाला हमला” बताते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। नार्वे की संसद के अध्यक्ष मसूद घरखानी ने भी पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। हमले के बाद लंदन पब ने फेसबुक पर शेयर एक स्टेटमेंट में इस घटना की निंदा करते हुए इसे भयानक और इविल बताया।