एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

नोबल पुरस्कार विजेता रूसी पत्रकार को रूस ने घोषित किया दुश्मन ऐजेंट, मचा हड़कंप – अमरनाथ यादव (डिप्टी एडिटर)


रूसी पत्रकार “दिमित्री मुराटोव” फोटो साभार(विकिपीडिया)

मॉस्को। नाटों के और यूक्रेन के साथ जारी भीषण जंगी तनातनी के बीच रूस ने नोबेल पुरस्कार विजेता एक रूसी पत्रकार को विदेशी ऐजेंट घोषित कर दिया है। दरअसल, शुक्रवार को रूस के सम्मानित पत्रकार और नोबेल पुरस्कार सह-प्राप्तकर्ता दिमित्री मुराटोव को रूस ने विदेशी एजेंट घोषित कर दिया है। वहीं,रूस के न्याय मंत्रालय ने दिमित्री मुराटोव को विदेशी एजेंट घोषित किये जाने के फैसले को सही ठहराया है।

दरअसल,रूस के न्याय मंत्रालय ने कहा कि मुराटोव ने देश के बारे में नकारात्मक चीजें फ़ैलाने के लिए विदेशी प्लेटफार्मों का इस्तेमाल किया, जिससे रूस की छवि पर गहरा असर पड़ा है। मंत्रालय ने दिमित्री मुराटोव पर अन्य विदेशी एजेंटों से कंटेंट बनाने और उसे प्रचारित करने का भी आरोप लगाया।
बता दें कि रूसी कानून विदेश से धन प्राप्त करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को विदेशी एजेंट घोषित करने की अनुमति देता है। यह एक अपमानजनक शब्द है ऐसे में रूस के शीर्ष स्वतंत्र प्रकाशन नोवाया गजेटा के संपादक को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। हालांकि नोवाया गजेटा की वेबसाइट पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बल्कि कहा गया है कि ‘इसमें टिप्पणी करने के लिए क्या है? टिप्पणियों के लिए, न्याय मंत्रालय से संपर्क करें।’ इसमें कहा गया है कि विदेशी एजेंटों की लिस्ट में अब 674 “योग्य” लोग और संगठन शामिल हैं।

उल्लेखनीय हैं कि मुराटोव 2021 नोबेल पुरस्कार के सह-विजेता थे। नोबेल पुरस्कार जीतने के बाद मुराटोव ने अपना नोबेल पदक नीलामी के लिए रखा, जिससे उन्हें 103.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्राप्त हुए। नीलामी के इन पैसों को लेकर उन्होंने घोषणा की कि इसका इस्तेमाल यूक्रेन के शरणार्थी बच्चों की सहायता के लिए किया जाएगा। शायद यही बड़ी वजह थी जिससे रूस भढ़क उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *