
सांकेतिक तस्वीर।
लंदन। पूरी दुनिया के लिए एक बड़े खतरे के तौर पर उभर रहे चीन के एक खतरनाक साजिश के नाकाम होने की रिपोर्ट सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि चीन की एक परमाणु पनडुब्बी पीले सागर में दुर्घटना का शिकार हो गई। जहां इस हादसे में 55 लोगों के मारे जाने का आशंका है। कहा जा रहा है कि यह पनडुब्बी ब्रिटिश जहाजों को अपने जाल में फंसाना चाहती थी लेकिन वह खुद हादसे का शिकार हो गई। दरअसल,इस पूरे हादसे का खुलासा यूके की एक सीक्रेट रिपोर्ट में किया गया है।
इस रिपोर्ट मे साफ किया गया है कि ऑक्सीजन सिस्टम में खराबी के कारण पनडुब्बी दुर्घटना का शिकार हो गई। मरने वालों में पनडुब्बी 093-417 का कैप्टन और 21 अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं,चीन ने आधिकारिक तौर पर इस घटना से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है चीन ने अंतरराष्ट्रीय मदद लेने भी इनकार कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह हादसा बीते 21 अगस्त हो हुआ था।
