एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

तालिबान का बड़ा दावा-हमारे लड़ाके नार्दन एलायंश आर्मी को तीनों तरफ से घेरकर कब्जे से छुड़ाया तीनों जिलों को- विजयशंकर दूबे (क्राइम एडिटर)

काबुल
अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने के बाद भी तालिबान के मंसूबे पूरे नहीं हुए हैं। पूरे मुल्क पर कब्जा करने के लिए वह लगातार आगे बढ़ रहा है। सोमवार को खबर आई कि तालिबान ने बगलान प्रांत के तीन जिलों पर कब्जा कर लिया। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया है कि बगलान प्रांत के पुल-ए-हिसाल, बन्नू, देह सालेह जिलों को ‘दुश्मन’ के कब्जे से आजाद करवा लिया गया है।

नॉर्दर्न एलायंस से खाली करवाए इलाके
इन जिलों को नॉर्दर्न एलायंस के लड़ाकों ने खाली करवा लिया था। अब तालिबान नॉर्दर्न एलायंस के लड़ाकों के कब्जे से जिलों को वापस लेने का दावा कर रहा है। प्रवक्ता ने दावा किया कि तालिबान ने तखर, बदख्शां और अंदराब दिशाओं से पंजशीर को घेर लिया है और बातचीत के माध्यम से समस्या को हल करने की कोशिश कर रहा है। काबुल पर कब्जे के बाद तालिबान के लड़ाके अब विद्रोहियों के गढ़ पंजशीर घाटी की ओर बढ़ रहे हैं।

पंजशीर में हो सकती है जंग
पंजशीर अफगानिस्तान का वह हिस्सा है, जो अबतक तालिबान के कब्जे में नहीं आया है। उधर इस इलाके में विद्रोहियों का नेतृत्व कर रहे अहमद मसूद ने भी ऐलान किया है कि उनकी सेना भी जंग के लिए तैयार हैं। जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर नियंत्रण किया है, तभी से पंजशीर घाटी में विद्रोही लड़ाके जुटना शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें सबसे ज्यादा संख्या अफगान नेशनल आर्मी के सैनिकों की है।

अहमद मसूद की सेना में सैनिक भी शामिल
इस गुट का नेतृत्व नॉर्दन एलायंस ने चीफ रहे पूर्व मुजाहिदीन कमांडर अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद कर रहे हैं। उनके साथ पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह और बल्ख प्रांत के पूर्व गवर्नर की सैन्य टुकड़ी भी है। तालिबान ने अपने अरबी ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि इस्लामिक अमीरात के सैकड़ों मुजाहिदीन इसे नियंत्रित करने के लिए पंजशीर राज्य की ओर बढ़ रहे हैं, स्थानीय राज्य के अधिकारियों ने इसे शांतिपूर्वक सौंपने से इनकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *