चंडीगढ़, (हि.स.)। निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को समर्थन देने के कारण तुर्किए और अज़रबैजान की 23 यूनिवर्सिटी से तत्काल एमओयू रद्द कर दिए हैं। राज्यसभा सांसद और सीयू के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने शनिवार को जारी जानकारी में बताया कि यह सभी एमओयू पांच वर्षों तक चलने वाले थे। जिसमें जनवरी 2025 में अंकारा यिल्डिरिम बेयाजित यूनिवर्सिटी के साथ किया एमओयू भी शामिल है। संधू ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का दृष्टिकोण हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना से जुड़ा रहा है और उसी दृष्टिकोण के अनुरूप, हमने तुर्किए और अज़रबैजान के साथ अपने सभी शैक्षिक संबंधों (एमओयू) को तत्काल समाप्त करने का निर्णय लिया है। जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो हमारे लिए देश से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। भारत की अखंडता और संप्रभुता के आगे किसी भी चीज़ से समझौता नहीं करेंगे। संधू ने कहा कि जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आतंकवाद के आरोपितों और उनकी मदद करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भी आतंकवाद और इसे प्रायोजित करने वालों के खिलाफ लड़ाई में पूरे देश के साथ खड़ी है। इन समझौता ज्ञापनों के तहत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी नियमित कोर्सेज स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, अकादमिक एक्सचेंज प्रोग्राम, रिसर्च प्रोजेक्ट्स, कर्मचारियों के आदान-प्रदान के लिए तुर्की और अज़रबैजान में उच्च शिक्षा संस्थानों के साथ सहयोग कर रहा था। लेकिन यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि तुर्किए और अज़रबैजान ने कठिन समय के दौरान भारत की सद्भावना, सहायता और रणनीतिक समर्थन प्राप्त करने के बावजूद अब पाकिस्तान के साथ गठबंधन कर लिया है, जो आतंकवाद के साथ अपने संबंधों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है।
Related Articles
नवंबर में पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान पर हुए जानलेवा हमलें में बेहद चौंंकाने वाला खुलासा आया सामने, जांच ऐजेंसी ने इसे करार दिया सुनियोजित साजिश – राकेश पांडेय/गौरव बरनवाल
इमरान खान हमले के बाद ईलाज के दौरान अस्पताल में,फोटो साभार -(सोशल मीडिया) इस्लामाबाद/लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर पिछले महीने हुए जानलेवा हमले की जांच कर रही ऐजेंसी ने इस पूरे घटनाक्रम को एक ‘सुनियोजित साजिश’ करार दिया है। दरअसल,इस घटना की जांच कर रही संयुक्त जांच टीम (JIT) ने जांच के […]
म्यांमार आर्मी के उपर अंतरराष्ट्रीय दबाव का असर दिखने लगा है, सैकड़ों प्रदर्शनकारी रिहा किये गये -विजयशंकर दूबे (क्राइम एडिटर)
म्यांमार के सैन्य शासन ने प्रदर्शनों को शांत कराने के लिए नरमी का पहला संकेत देते हुए बुधवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया, जिन्हें पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट का विरोध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यंगून की इनसिन जेल के बाहर रिहा किए गए प्रदर्शनकारियों से भरी बसों को […]
झारखंड के गिरिडीह में हार्डकोर नक्सली दम्पति ने किया आत्मसमर्पण
गिरिडीह, (हि.स.)। झारखंड के गिरिडीह में बुधवार को सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर पारसनाथ जोन में सक्रिय दो नक्सली शिवलाल हेम्ब्रम उर्फ़ शिवा और उसकी पत्नी सरिता हांसदा उर्फ़ उर्मिला ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पपरवाटांड़ स्थित नए पुलिस लाईन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के अधिकारियों ने […]
