एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

दक्षिण कोरिया के वायु सीमा में घुसे रुस और चीन के लड़ाकूं विमान, रडार पर अलर्ट जारी होते ही दक्षिण कोरिया के भी लड़ाकू विमान इन विमानों के पीछे उड़े, वापस हुए रुस-चीन के विमान, जारी हुआ जांच – चंद्रकांत मिश्र (एडिटर इन चीफ)


रुस के फाइटेर एअरक्राफ्ट (फाईल फोटो)

सियोल। दक्षिण कोरिया से रिपोर्ट आ रही है कि उसके हवाई क्षेत्र में रूस और चीन के फाइटेर एअरक्राफ्ट ने घुसपैठ किया है। रडार पर अलर्ट जारी होते ही दक्षिण कोरिया की वायु सेना ने अपने लड़ाकू विमानों दुश्मन के विमानों के पीछे उड़ा दिया जैसे ही दक्षिण कोरिया के लड़ाकू विमानों को पीछे आता देख रूस और चीन के विमान वापस लौट गए। इस घटना के बाद से दक्षिण कोरिया ने अपने पूरे वायुसीमा की निगरानी को पहले से बेहतर कर दिया है।

इस घटना के संबंध में दक्षिण कोरिया के आर्मी के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने साफ किया कि दो चीनी और सात रूसी सैन्य विमान शुक्रवार को बिना किसी सूचना के दक्षिण कोरिया के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में अवैध रूप से घुसे थे,जिसके बाद हमें अपने लड़ाकू विमानों को उनके पीछे भेजना पड़ा। बताते चले कि चीन और रूस के लड़ाकू विमान अलग-अलग समय पर दक्षिण कोरिया के सबसे पूर्वी द्वीप डोकडो के हवाई क्षेत्र में घुसे थे।

उधर चीन के अधिकारियों ने दक्षिण कोरिया की सेना को बताया कि उनके विमान एक नियमित अभ्यास पर थे। चीनी अधिकारियों से बातचीत होने के बाद दक्षिण कोरिया ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि कोरिया के हवाई क्षेत्र में चीनी और रूसी विमानों का प्रवेश उनके संयुक्त अभ्यास का एक हिस्सा लग रहा है। फिर भी हम इस घटना की पूरी जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *