एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

यूक्रेन के मिलीट्री इंटेलीजेंस चीफ के ताजे खुलासे से अमेरिका सहित नाटों देशों में मच सकता है हड़कंप – चंद्रकांत मिश्र/सतीश उपाध्याय

मॉस्को/कीव। यूक्रेन-रूस के बीच जारी भीषण जंग का आज 32वां दिन है,जहां पिछले अन्य दिनों की तरह आज भी यूक्रेन के कई फ्रंट पर रूस के साथ भीषण लड़ाई जारी है। इसी बीच यूक्रेन के मिलिट्री इंटेलिजेंस चीफ काइरीलो बुडानोव के हवाले से बेहद हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें उन्होंने अपने एक बयान में कहा है कि रूस ‘यूक्रेन को उत्तर और दक्षिण कोरिया की तरह बांटना चाहता है।’

इसी कड़ी में उन्होंने आगे भी कहा कि यूक्रेन जल्द ही रूस के क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में गुरिल्ला युद्ध शुरू करने जा रहा है,बता दें कि पिछले काफी दिनों से रूसी फौज यूक्रेन की राजधानी कीव की घेराबंदी की हुई है लेकिन पिछले कई दिनों से रूसी फौज आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।

गौरतलब है कि रूस समर्थित लड़ाकें पहले ही पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क और लुहांस्क क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले चुके हैं,जहां मॉस्को इन्हें पहले से ही आज़ाद क्षेत्र के रूप में मान्यता दे दिया है और ऐसा करने वाला रूस अकेला देश है।

वहीं,यूक्रेन के मिलीट्री इंटेलीजेंस चीफ के इस ताजे खुलासे के क्रम में कुछ विशेषज्ञों की राय है कि निश्चित तौर पर यूक्रेन इस दावें पर सौ फीसदी सही है लेकिन यह भी नहीं भूलना चाहिए कि रुस का यह प्लान अचानक बना होगा वो भी तब,जब रुस कीव पर फतह नहीं कर पा रहा है तो ऐसे में भारी नुकसान से बचने के लिए युध्द को जल्द खत्म करने की नियत से रूस ऐसा कर सकता है,फिलहाल अभी किसी परिणाम पर पहुंचना जल्दबाजी होगी,लेकिन यूक्रेन की मिलीट्री इंटेलीजेंस का यह ताजा खुलासा अमेरिका सहित तमाम नाटों देशों में हड़कंप मचाने के लिए काफी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *