गंगटोक, 07 मई (हि.स.)। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य के लोगों की ओर से पहलगाम आतंकवादी हमले में त्वरित न्याय दिलाने वाले देश के बहादुर सैनिकों को सलाम किया है।मुख्यमंत्री ने आज सुबह सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ संकल्प का एक शक्तिशाली प्रतीक है। सिक्किम की जनता की ओर से देश के उन बहादुर सैनिकों को सलाम, जिन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले में त्वरित न्याय दिलाया।’ उन्होंने कहा, ‘सैनिकों का साहस हमारी संप्रभुता की रक्षा करता है और हर भारतीय मां की गरिमा को बनाए रखता है, जो गर्व और स्वतंत्रता के साथ सिंदूर लगाती हैं। जय हिन्द!’ उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे, जिनमें एक नेपाल के नागरिक भी शामिल था।
Related Articles
पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर…पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों के परिजनों ने सेना को किया सलाम, प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार
नई दिल्ली, (हि.स.)। पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ देश में उपजा गम और गुस्सा आज सुबह नए जज्बे के रूप में दिखा। पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ आधीरात बाद किए गए वायुसेना के ऑपरेशन सिंदूर को सुनकर लोगों के कलेजे को कुछ ठंडक पहुंचीं। हमले में अपने परिजनों को गंवानों […]
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली पहुंचते ही जयशंकर, डोभाल, मिस्री से मिले
नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक की है। इसके बाद वो हाई लेवल मीटिंग करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह ही सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा […]
पहलगाम में आतंकी हमले के पीछे तीन संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान करके उनके स्केच जारी
नई दिल्ली, (हि.स.)। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के बाद बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के साथ बैठक करके जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा की। पहलगाम में आतंकी हमले के पीछे तीन […]
