पुंछ,(हि.स.)। पहलगामआतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर पाकिस्तान लगातार संधर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। हमले के दूसरे दिन से की जा रही गोलीबारी आज भी जारी रही। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलाबारी की। गोलीबारी की चपेट में आने से तीन नागरिकों की मौत हो गई है।छह-सात मई की रात पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार चौकियों से तोपखाने की भारी गोलाबारी की। रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह गोलाबारी नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर की गई। इसमें तीन निर्दाेष नागरिकों की मौत हो गई। गोलीबारी देररात शुरू हुई और कई घंटों तक जारी रही। इससे आवासीय संरचनाओं को नुकसान पहुंचा और सीमावर्ती निवासियों में दहशत फैल गई। मृतकों की पहचान शाहीन नूर के बेटे मोहम्मद आदिल, अल्ताफ हुसैन के बेटे सलीम हुसैन और शालू सिंह की पत्नी रूबी कौर के रूप में हुई है।भारतीय सेना के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि सेना संघर्ष विराम उल्लंघन का आनुपातिक और संतुलित तरीके से जवाब दे रही है। हमारे बल नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं और सीमा पार से होने वाली आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। उधर, पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आपातकालीन सेवाएं जुटा रहा है।
Related Articles
पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग की प्रभारी को तलब किया
इस्लामाबाद, 07 मई (हि.स.)। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आज सुबह भारतीय उच्चायोग की प्रभारी गीतिका श्रीवास्तव को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान और पीओके में की गई कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज किया। द नेशन अखबार की इस आशय की खबर के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान और पीओके में […]
भारत के हमले का पाकिस्तान को जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार : शहबाज शरीफ
नई दिल्ली, (हि.स.)। पाकिस्तान ने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतर-राज्य संबंधों के स्थापित मानदंडों का घोर उल्लंघन बताया है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने माना है कि भारत के आक्रामक हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिकों की मौत होने की बात स्वीकारी है। पाकिस्तान […]
देश के CDS जनरल विपिन रावत ने देश की सुरक्षा के बावत चेताया, हमें अपनी आंखे खुली रखनी होगी – रविशंकर मिश्र (एडिटर इन आपरेशन)
CDS जनरल विपिन रावत (फाईल फोटो) नई दिल्ली। देश की सुरक्षा से संबंधित व अन्य तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को एक कार्यक्रम में अफगानिस्तान के हालात को लेकर देश को सतर्क रहने को कहा। रावत ने यहां प्रथम रविकांत सिंह स्मृति व्याख्यान देते हुए […]
