गंगटोक, 07 मई (हि.स.)। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य के लोगों की ओर से पहलगाम आतंकवादी हमले में त्वरित न्याय दिलाने वाले देश के बहादुर सैनिकों को सलाम किया है।मुख्यमंत्री ने आज सुबह सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ संकल्प का एक शक्तिशाली प्रतीक है। सिक्किम की जनता की ओर से देश के उन बहादुर सैनिकों को सलाम, जिन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले में त्वरित न्याय दिलाया।’ उन्होंने कहा, ‘सैनिकों का साहस हमारी संप्रभुता की रक्षा करता है और हर भारतीय मां की गरिमा को बनाए रखता है, जो गर्व और स्वतंत्रता के साथ सिंदूर लगाती हैं। जय हिन्द!’ उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे, जिनमें एक नेपाल के नागरिक भी शामिल था।
Related Articles
यूएन महासचिव ने भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव पर जताई चिंता, संयम बरतने की अपील
नई दिल्ली, 07 मई (हि.स.)। भारत की ओर से आज पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद बढ़े सैन्य तनाव पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की ओर से गहरी चिंता जताई गई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने आज कहा, “महासचिव को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा […]
इजराइली हमले के बाद अमेरिका से रिश्ते मजबूत करने को कतर पीएम का वॉशिंगटन दौरा
वॉशिंगटन, (हि.स.)। कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद अब्दुलरहमान अल थानी शुक्रवार को वॉशिंगटन पहुंचेंगे, जहां वे शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब इजराइल ने हाल ही में दोहा में हमास नेताओं को निशाना बनाया था। इजराइली चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, अल थानी की मुलाकात अमेरिकी उपराष्ट्रपति […]
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये देगी जम्मू-कश्मीर सरकार
– घायलों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा जम्मू, (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सरकार ने पीड़ितों को उनके घरों तक सम्मानजनक तरीके से पहुंचाने […]
