पुंछ,(हि.स.)। पहलगामआतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर पाकिस्तान लगातार संधर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। हमले के दूसरे दिन से की जा रही गोलीबारी आज भी जारी रही। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलाबारी की। गोलीबारी की चपेट में आने से तीन नागरिकों की मौत हो गई है।छह-सात मई की रात पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार चौकियों से तोपखाने की भारी गोलाबारी की। रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह गोलाबारी नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर की गई। इसमें तीन निर्दाेष नागरिकों की मौत हो गई। गोलीबारी देररात शुरू हुई और कई घंटों तक जारी रही। इससे आवासीय संरचनाओं को नुकसान पहुंचा और सीमावर्ती निवासियों में दहशत फैल गई। मृतकों की पहचान शाहीन नूर के बेटे मोहम्मद आदिल, अल्ताफ हुसैन के बेटे सलीम हुसैन और शालू सिंह की पत्नी रूबी कौर के रूप में हुई है।भारतीय सेना के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि सेना संघर्ष विराम उल्लंघन का आनुपातिक और संतुलित तरीके से जवाब दे रही है। हमारे बल नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं और सीमा पार से होने वाली आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। उधर, पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आपातकालीन सेवाएं जुटा रहा है।
Related Articles
बड़े नक्सलियों की घेराबंदी के लिए तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षा बलों का सघन अभियान
मुलुगु, (हि.स.)। तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके के सघन वन क्षेत्र में मंगलवार सुबह से ही तलाशी अभियान चल रहा है। खबर है कि इस दौरान नक्सलियों से सुरक्षा बलों की सीधी मुठभेड़ भी हुई है। यह मुठभेड़ तेलंगाना के मुलुगु जिले और छत्तीसगढ़ जिले बीजापुर जिले की सीमा पर जारी है। इस पूरे […]
नए सीबीआई प्रमुख की नियुक्ति को लेकर अहम बैठक
नई दिल्ली, (हि.स.)। देश के नये केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) प्रमुख की नियुक्ति को लेकर शनिवार को राजधानी दिल्ली के साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में अहम बैठक हुईै। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार […]
पहलगाम हमले पर ओवैसी की मुस्लिमों से अपील, नमाज़-ए-जुम्मा में काली पट्टी बांधकर दें एकजुटता का संदेश
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनज़र एआईएमआईएम के नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने देश के मुसलमानों से एक विशेष अपील की है। उन्होंने कहा है कि शुक्रवार को नमाज़-ए-जुम्मा अदा करने वाले अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर जाएं। एक एक्स पोस्ट में ओवैसी ने कहा कि इससे एक स्पष्ट […]
