छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नारायणपुर से एक बड़ी नक्सली हमले की खबर है. जवानों से भरी बस को नक्सलियों ने उड़ा दिया है. इस घटना में 3 जवान शहीद हो गये हैं, जबकि आधा दर्जन जवान गंभीर रूप से जख्मी हैं. जानकारी के मुताबिक, सभी जवान DRG के बताये जा रहे हैं. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है. बस में ये ब्लास्ट धौड़ाई और पल्लेनार के बीच ये ब्लास्ट हुआ है. जहां ये ब्लास्ट हुआ है, वहां घना जंगल है. खबर ये आयी है कि ब्लास्ट के वक्त बस में 24 जवान सवार थे. पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक 3 जवान के शहीद होने की खबर आई है, गंभीर रूप से घायलों की संख्या को देखते हुए मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है.सभी जवान ऑपरेशन से लौट रहे थे.
Related Articles
पाकिस्तानी जासूस को पैसे भेजने के आरोप में फंसे कोलकाता के व्यापारी, एनआईए कर रही है पूछताछ
कोलकाता, (हि.स.)। टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी की आड़ में पाकिस्तानी जासूस को संदिग्ध तरीके से पैसे भेजने के आरोप में कोलकाता के व्यवसायी मसूद आलम से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) लगातार पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, मसूद ने जिस प्रकार जवाब दिए हैं, उनमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्पष्टता नहीं है। सोमवार के […]
बलाेचिस्तान में आईइडी विस्फाेट में पाकिस्तानी सेना के पांच जवानों की माैत
माद, बलाेचिस्तान, (हि.स.)। पाकिस्तान के बलाेचिस्तान प्रांत के केच जिले के मांद क्षेत्र में सेना के एक काफिले काे निशाना बनाकर किए गए आईईडी विस्फोट में कम से कम पांच जवानाें की माैत की हो गयी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला उस समय किया गया जब यह सैन्य काफिला क्षेत्र में सड़क किनारे […]
रक्षा क्षेत्र की प्रगति में आधुनिकता और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोरः प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने रक्षा क्षेत्र में अद्वितीय प्रगति देखी है। प्रगति की इस यात्रा में ‘आधुनिकता’ और ‘आत्मनिर्भरता’ पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रधानमंत्री ने इसे भारतीयों की सामूहिक इच्छा और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताते हुए कहा कि यह संकल्प […]
