स्पेशल रिपोर्ट

समुद्र में दुश्मन को पटखनी देने के लिए इंडियन नेवी एशिया के सबसे बड़े नेवल बेस को तैयार करने में जुटी, इस बीच राजनाथ सिंह ने भी किया दौरा, पनडुब्बी में सवार होकर पहुंचे समुद्र की गहराई में – राकेश पांडेय (स्पेशल एडिटर)


पनडुब्बी के भीतर रक्षामंत्रीसाभार-(सोशल मीडिया)

कारवार (कर्नाटक)। लद्दाख में जारी तनाव के बीच जब दुश्मन पानी में भी भारत को घेरने की नियत से सामने आया तो काऊंटर में इंडियन नेवी ने भी देश के पश्चिमी तट पर एशिया के सबसे बड़े नेवल बेस का प्रोजोक्ट शुरू कर दिया,बता दे कि चीन बंगाल की खाड़ी में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए म्यांमार में पनडुब्बी बेस बना रहा है,ऐसे में भारत दुश्मन को जवाब देते हुए कारवार कर्नाटक (पश्चिमी तट) यह बेस बनाना शुरू किया। इस बीच शुक्रवार को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस नेवल बेस का दौरा किया।

साभार-(सोशल मीडिया)

बता दे कि शुक्रवार को राजनाथ सिंह कारवार बेस की यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा की। इस दौरान सिंह ने ट्वीट किया कि ‘आईएनएस खंडेरी’ में समुद्री यात्रा का अद्भुत और रोमांचकारी अनुभव रहा। राजनाथ सिंह जहां समुद्र में नीचे कुछ घंटे बिताए और कलवरी श्रेणी की अत्याधुनिक पनडुब्बी की लड़ाकू क्षमताओं और आक्रामक ताकत को भी देखा। उन्होंने पानी के अंदर भारतीय नौसेना की क्षमताओं को प्रत्यक्ष देखने के बाद कहा कि वह भारत की सुरक्षा के प्रति अधिक आश्वस्त हैं।

इतना ही नहीं रक्षा मंत्री ने श्रीलंका में राहत सामग्री पहुंचाने के काम में लगे भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस घड़ियाल पर तैनात नौसैनिकों से अचानक बात भी की। इसके साथ ही रक्षामंत्री ने वीडियो कॉल कर नौसैनिकों के कामकाज की सराहना की। आईएनएस घड़ियाल अभी संकट से घिरे श्रीलंका के कोलंबो में तैनात है। वहां राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

गौरतलब है कि दक्षिण सागर के बाद चीन की नजरे अब हिंद महासागर पर है,ऐसे में वह म्यांमार में पनडुब्बीयों का एक नेवल बेस बनाने पर जुटा हुआ है, यही नहीं वह बंगाल की खाड़ी में भी अपनी नजरे गड़ाये हुए हैं,ऐसे में इंडियन नेवी भी पश्चिमी तट पर एशिया के सबसे बड़े नेवल बेस बनाने में लगी हुई है। जहां इस दौरान देश के रक्षामंत्री ने इस बेस का शुक्रवार को दौरा किया, इस दौरान वे नेवी के कामों से इतना खुश दिखे कि वे अपना अनुभव फोटो सहित ट्वीटर पर शेयर कर दिये। फिलहाल, इंडियन नेवी समुद्र में दुश्मन के हर हरकत पर पूरी तैयारी के साथ नजर बनाये हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *