
सांकेतिक तस्वीर।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के नौगाम इलाकें में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें सुरक्षाबलों ने अब तक 2 आतंकियों को मार गिराया है। जहां मारे गए इन दोनों आतंकियों की पहचान पुलवामा के एजाज रसूल नजर और शाहिद अहमद के रूप में हुई। ये आतंकी संगठन “अंसार गजवत-उल-हिंद” से जुड़े हुए थे।
बताया जा रहा है कि ये दोनों आतंकी 2 सितंबर को पुलवामा में प्रवासी मजदूर मुनीर उल इस्लाम की हत्या में शामिल थे। वहीं,जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले से दावा किया गया है कि इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवानों ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान इन दोनों आतंकियों को मार गिराया।
दरअसल,बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक इंटल इनपुट मिला कि श्रीनगर के नौगाम में कुछ आतंकी मौजूद है। जहां इस इनपुट के आधार पर राज्य पुलिस फोर्स और केंद्रीय फोर्स ने बिना देर किये एक ज्वाइंट आॅपरेशन प्लान किया। जिसके बाद यह ज्वाइंट फोर्स इलाकें की घेराबंदी में जुट गई,आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया इसके बावजूद आतंकियों ने ज्वाइंट फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दी।
जहां काउंटर फायरिंग के दौरान दो आतंकी मारे गए, फिलहाल, आशंका है कि इलाके में अभी और भी आतंकी हो सकते हैं। इसलिए इलाके में सर्च अभी भी जारी है।
