एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

घातक विस्फोटों से सोमालिया की राजधानी एक बार फिर दहली, 15 लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट आई सामने, इससे पहले हुए हमले में करीब 100 के मारे जाने की थी खबर – विजयशंकर दूबे/राजेंद्र दूबे


सांकेतिक तस्वीर।

मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु एक बार फिर से घातक विस्फोटों से दहल उठी है। जहां इस दौरान शहर के दक्षिण में एक सैन्य अड्डे पर विस्फोट होने से लगभग 15 लोगो के मारे जाने की रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस आत्मघाती हमलें का जिम्मेदार कौन है ? लेकिन कुछ स्थानीय मीडिया समूहों ने पहले से ही चर्चा मे रहे आतंकी संगठन अल-शबाब को दोषी माना है। चूंकि,अल शबाब पिछले हफ्ते दो कार बम विस्फोटों की जिम्मेदारी लिया था।

बता दे कि इससे पहले आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े एक चरमपंथी समूह अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि वह शिक्षा मंत्रालय को निशाना बना रहा था, क्योंकि उसका मानना ​​​​है कि यह इस्लामी विश्वास से सोमाली बच्चों को हटाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बताया जा रहा है कि इस ताजे हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। जबकि पिछले हफ्ते कार बम विस्फोटों में 100 लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट सामने आई थी तथा 300 अन्य घायल भी हुए थे। इस साल चुने गए सोमाली राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने पिछले पिछले हफ्ते कहा था कि उनकी सरकार चरमपंथियों के खिलाफ लड़ाई में “जीत” रही है.

इस बीच यह दावा किया गया है कि यह आत्मघाती विस्फोट सोमाली राष्ट्रीय सेना और स्थानीय कबीले मिलिशिया के कहने के एक दिन बाद हुआ है तथा उन्होंने मध्य शबेले क्षेत्र के अदन-यबाल शहर के बाहरी इलाके में एक ऑपरेशन में कम से कम 100 आतंकवादियों को मार गिराया था। जिसके बाद से ही अल शबाब के आतंकी प्रतिशोध की आग में लाल होकर इस तरह के आत्मघाती हमलों को अंजाम देने में लगातार जुटे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *