
अमृतपाल सिंह,फोटो साभार -(सोशल मीडिया)
अमृतसर। मोस्ट वांटेड खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के सरेंडर होने की रिपोर्ट के बीच पुलिस और अन्य ऐजेंसियां पहले से कही अधिक अलर्ट पर हो गई है। जहां इस बीच अमृतपाल का भागते हुए एक और नये सीसीटीवी वीडियो का दावा किया गया है। जहां इस आॅपरेशन से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह बताया जा रहा है कि यह वीडियो 29 मार्च का है जब अमृतपाल और उसका सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह होशियारपुर के डेरा तपोवन साहिब गांव में पुलिस से बचकर भाग रहा होता है।
बताया जा रहा है कि 28 मार्च को ही अमृतपाल और पप्पल प्रीत होशियारपुर के गांव मनराईया में इनोवा गाड़ी छोड़कर तब भाग गए थे जब पुलिस उनका लगातार पीछा कर रही थी। यही वजह है कि इलाके में पुलिस ने अपनी घेराबंदी सख्त कर दी है। ऐसे में पुलिस यह मान रही है कि ये लोग आस-पास छिपे हो सकते है। वहीं इंटेलीजेंस ऐजेंसियों का दावा है कि अमृतपाल बैशाखी से पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अकाल तख्त के सामने खुद को सरेंडर करवाना चाहता है। एजेंसियों को अंदेशा है कि अमृतपाल भटिंडा में दमदामा साहिब या फिर आनंदपुर साहिब में श्री केशगढ़ साहिब के सामने भी सरेंडर कर सकता है। बता दे कि यह तीनों ही सिख गुरुओं के पवित्र स्थल हैं।
यहीं कारण है कि इसको लेकर इन तीनों ही जगहों पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट पर हैं। हालांकि,पुलिस अमृतपाल को उसके सरेंडर करने से पहले ही उसे गिरफ्तार करना चाहती है। क्योंकि,पुलिस नहीं चाहती कि वह सरेंडर के वजह से पुलिस के साथ शर्तों का खेल खेले। इसीलिए पंजाब पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने मरनैन गांव और उसके आस-पास बड़ी मात्रा में पुलिस तैनात कर दी है और हर आने-जाने वाले की लगातार जांच कर रही है। पुलिस ने इलाके में अपना तलाशी अभियान फिर से शुरू किया है और गांव में हीं एक इंटेलीजेंस ड्रोन भी तैनात किया है।
