एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

म्यांमार में जारी आर्मी रूल के विरूद्ध बागियों ने पुलिस चौकी पर किया हमला,सेना ने बागियों को खदेड़ा -श्रीराम पांडेय (सब एडिटर)

उत्तरी म्यांमार में काचिन अल्पसंख्यक गुट के छापामार लड़ाकों ने बुधवार तड़के एक पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। इस घटना को सैन्य तख्तापलट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों में संघर्ष के बीच काचिन समुदाय की गहरी भूमिका होने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। इस बीच, म्यांमार सेना ने देश के पूर्वी हिस्से में हवाई हमले किए हैं जिससे कारेन जाति के लोगों को थाईलैंड भागना पड़ा।
स्थानीय मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी ने काचिन प्रांत के श्वेगू शहर में बुधवार को तड़के एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी घायल भी हो गया। इससे पहले शनिवार को पूर्वी म्यांमार में कारेन गुरिल्ला छापमारों ने सेना की एक चौकी पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद सेना ने मंगलवार देर रात तक पूर्वी हिस्से में हवाई हमले किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *