चंडीगढ़, (हि.स.)। निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को समर्थन देने के कारण तुर्किए और अज़रबैजान की 23 यूनिवर्सिटी से तत्काल एमओयू रद्द कर दिए हैं। राज्यसभा सांसद और सीयू के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने शनिवार को जारी जानकारी में बताया कि यह सभी एमओयू पांच वर्षों तक चलने वाले थे। जिसमें जनवरी 2025 में अंकारा यिल्डिरिम बेयाजित यूनिवर्सिटी के साथ किया एमओयू भी शामिल है। संधू ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का दृष्टिकोण हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना से जुड़ा रहा है और उसी दृष्टिकोण के अनुरूप, हमने तुर्किए और अज़रबैजान के साथ अपने सभी शैक्षिक संबंधों (एमओयू) को तत्काल समाप्त करने का निर्णय लिया है। जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो हमारे लिए देश से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। भारत की अखंडता और संप्रभुता के आगे किसी भी चीज़ से समझौता नहीं करेंगे। संधू ने कहा कि जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आतंकवाद के आरोपितों और उनकी मदद करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भी आतंकवाद और इसे प्रायोजित करने वालों के खिलाफ लड़ाई में पूरे देश के साथ खड़ी है। इन समझौता ज्ञापनों के तहत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी नियमित कोर्सेज स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, अकादमिक एक्सचेंज प्रोग्राम, रिसर्च प्रोजेक्ट्स, कर्मचारियों के आदान-प्रदान के लिए तुर्की और अज़रबैजान में उच्च शिक्षा संस्थानों के साथ सहयोग कर रहा था। लेकिन यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि तुर्किए और अज़रबैजान ने कठिन समय के दौरान भारत की सद्भावना, सहायता और रणनीतिक समर्थन प्राप्त करने के बावजूद अब पाकिस्तान के साथ गठबंधन कर लिया है, जो आतंकवाद के साथ अपने संबंधों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है।
Related Articles
अब चीन के आसमान में भी दिखा संदिग्ध आॅब्जेक्ट, चीन की एअर फोर्स भी अलर्ट पर, मचा हड़कंप – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)
चीन का लड़ाकूं शिप, फाईल फोटो, साभार -(चीनी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के ट्वीटर से) वाशिंग्टन/बीजिंग। दुनिया में एक तरफ रूस-यूक्रेन जंग पिछले 11 महिने से अधिक हो चला है तो वही अमेरिका और चीन के बीच अब एअर स्पेस वाॅर छिड़ता नजर आ रहा है। क्योंकि, चीन के जासूसी गुब्बारे के लेकर पहले से […]
टोक्यो में “क्वाड समूह” के बैठक से बौखलाये चीन ने जापान के इलाके में भेजा फाइटेर एअरक्राफ्ट, साथ में रूसी विमानों की भी रिपोर्ट आई सामने, इस दौरान मोदी ने बीजिंग को दिया सख्त संदेश – राकेश पांडेय/रविशंकर मिश्र
सांकेतिक तस्वीर। टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में “क्वाड समूह” देशों के शिखर सम्मेलन के दौरान बौखलाये चीन ने रूस के लड़ाकू विमानों के साथ अपने भी फाइटेर एअरक्राफ्ट को जापान सागर और पूर्व चीन सागर के ऊपर भेजा,जहां इस चौंकाने वाली घटना के बारे में जापान ने जानकारी साझा की। बता दे कि जापान […]
क्या चीन और ताइवान में छिड़ने वाला है भयानक जंग ? – राजेंदर दूबे (स्पेशल एडिटर )
चीन और ताइवान के बीच पिछले कुछ समय से जारी तनातनी बढ़ती जा रही है। ताइवान के खिलाफ चीन का ‘ग्रे जोन’ युद्ध अब उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजिंग उसके खिलाफ पूर्ण पैमाने पर आक्रमण की तैयारी कर रहा है। फोकस ताइवान ने गुरुवार को स्थानीय […]
