गंगटोक, 07 मई (हि.स.)। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य के लोगों की ओर से पहलगाम आतंकवादी हमले में त्वरित न्याय दिलाने वाले देश के बहादुर सैनिकों को सलाम किया है।मुख्यमंत्री ने आज सुबह सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ संकल्प का एक शक्तिशाली प्रतीक है। सिक्किम की जनता की ओर से देश के उन बहादुर सैनिकों को सलाम, जिन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले में त्वरित न्याय दिलाया।’ उन्होंने कहा, ‘सैनिकों का साहस हमारी संप्रभुता की रक्षा करता है और हर भारतीय मां की गरिमा को बनाए रखता है, जो गर्व और स्वतंत्रता के साथ सिंदूर लगाती हैं। जय हिन्द!’ उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे, जिनमें एक नेपाल के नागरिक भी शामिल था।
Related Articles
डोभाल ने अफगान संकट पर किया सात देशों के सलाहकारों के साथ बैठक, पाक और चीन ने बैठक से किया किनारा – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)
NSA अजित डोभाल (फाईल फोटो) नई दिल्ली। अफगान संकट पर भारत के NSA अजित डोभाल के लीडरशिप में दुनिया के सात देशों के एनएसए के साथ बुधवार को नई दिल्ली में बैठक की गई,बैठक के बाद ये सभी सातों देशों के एनएसए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले। बैठक के डोभाल ने कहा […]
इजरायल के खुफिया ऐजेंसी के एक्स चीफ ने सांकेतिक तौर पर ईरान के परमाणु संयंत्र पर हमला के साथ-साथ,साइंस्टीटों की मौत की भी बात कबूली -चंद्रकांत मिश्र (एडिटर इन चीफ)
इसराइल की ख़ुफ़िया एजेंसी मोसाद के पूर्व प्रमुख योसी कोहेन ने एक इसराइली टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में ईरान के भीतर मोसाद की गतिविधियों के बारे में कुछ जानकारियाँ दी हैं जिसकी काफ़ी चर्चा हो रही है. उन्होंने इस इंटरव्यू में ऐसा संकेत दिया कि ईरान के नतांज़ स्थित भूमिगत परमाणु संयंत्रों पर हुए […]
पहलगाम हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि, सर्वदलीय बैठक में रखा गया दो मिनट का मौन
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्र सरकार की ओर से संसद एनेक्सी भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। उनके लिए बैठक प्रारंभ होने पर दो मिनट का मौन रखा गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में चल रही बैठक में […]
