गंगटोक, 07 मई (हि.स.)। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य के लोगों की ओर से पहलगाम आतंकवादी हमले में त्वरित न्याय दिलाने वाले देश के बहादुर सैनिकों को सलाम किया है।मुख्यमंत्री ने आज सुबह सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ संकल्प का एक शक्तिशाली प्रतीक है। सिक्किम की जनता की ओर से देश के उन बहादुर सैनिकों को सलाम, जिन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले में त्वरित न्याय दिलाया।’ उन्होंने कहा, ‘सैनिकों का साहस हमारी संप्रभुता की रक्षा करता है और हर भारतीय मां की गरिमा को बनाए रखता है, जो गर्व और स्वतंत्रता के साथ सिंदूर लगाती हैं। जय हिन्द!’ उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे, जिनमें एक नेपाल के नागरिक भी शामिल था।
Related Articles
हलगाम हमले के अपराधियों को उनके जघन्य कृत्य के लिए बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगीः एलजी
श्रीनगर, (हि.स.)। आज दोपहर बैसरन इलाके में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पहलगाम इलाके में बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है। जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आतंकवादियों को बेअसर करने के लिए आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया है। […]
एनआईए ने सेना के जवान की हत्या के मामले में आरोपित नक्सली के खिलाफ पेश किया आरोप पत्र
नई दिल्ली , (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारतीय सेना के जवान मोतीराम अचला की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नक्सली आशु कोरसा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। अचला की फरवरी 2024 में नक्सलियों ने योजना बनाकर हत्या कर दी थी। जागदलपुर में एनआईए के विशेष न्यायालय […]
कहीं तालिबान पाकिस्तान को उल्लू तो नहीं बना रहा है ? – चंद्रकांत मिश्र (एडिटर इन चीफ)
भारतीय सेना के एक मेजर का कहना है कि ये पाकिस्तानी लाहौरी जाफरानी है जो कि बड़े जल्दी ये खुशी में सातवें आसमान पर चढ़ जाते हैं और झट से अपनी औकात समझ में आते ही चुपचाप उतर भी जाते है और इनका दुश्मन कह दे तो ये जितना उपर चढ़े थे उतना ही जमीन […]
