ताइपे। चीन से जारी तनाव के बीच ताइवान ने अमेरिका से जल्द से जल्द एफ-16 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति करने की मांग किया है। चीनी लड़ाकू विमानों की ताइवान के सीमा में आये दिन घुसपैठ और बढ़ते खतरे के बीच ताइवान के अधिकारियों ने अमेरिका से एफ-16 फाइटर प्लेन की आपूर्ति में तेजी लाने का अनुरोध किया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने ताइवान के अधिकारियों के साथ ताइवान को एफ-16 की डिलीवरी में तेजी लाने पर मीटिंग की है।
उल्लेखनीय है कि 2019 में ताइवान ने अमेरिका से F-16 लड़ाकू जहाजों को खरीदने का सौदा किया था,जो कि करीब 10 साल में पूरा होगा।
उल्लेखनीय है कि ताइवान और चीन 1949 में गृह युद्ध के बीच उस समय अलग हो गए थे जब माओ जेदोंग के नेतृत्व में देश के मुख्य हिस्से पर साम्यवादियों (कम्युनिस्ट) की सत्ता में आने के बाद सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट पार्टी के लोग भागकर इस द्वीप पर चले गए थे। इसके बाद से ताइवान में स्वशासन है और चीन ने इसे वैधता प्रदान करने से इनकार कर दिया।
ताइवान और चीन के बीच जारी तनाव अपने चरम पर है और ऐसे में ताइवान चीन के आगे किसी भी कीमत पर झुकना नहीं चाहता इसलिए ताइवान अमेरिका से जल्द से जल्द एफ 16 लड़ाकू जहाजों की आपूर्ति चाहता है।