पुंछ,(हि.स.)। पहलगामआतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर पाकिस्तान लगातार संधर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। हमले के दूसरे दिन से की जा रही गोलीबारी आज भी जारी रही। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलाबारी की। गोलीबारी की चपेट में आने से तीन नागरिकों की मौत हो गई है।छह-सात मई की रात पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार चौकियों से तोपखाने की भारी गोलाबारी की। रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह गोलाबारी नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर की गई। इसमें तीन निर्दाेष नागरिकों की मौत हो गई। गोलीबारी देररात शुरू हुई और कई घंटों तक जारी रही। इससे आवासीय संरचनाओं को नुकसान पहुंचा और सीमावर्ती निवासियों में दहशत फैल गई। मृतकों की पहचान शाहीन नूर के बेटे मोहम्मद आदिल, अल्ताफ हुसैन के बेटे सलीम हुसैन और शालू सिंह की पत्नी रूबी कौर के रूप में हुई है।भारतीय सेना के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि सेना संघर्ष विराम उल्लंघन का आनुपातिक और संतुलित तरीके से जवाब दे रही है। हमारे बल नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं और सीमा पार से होने वाली आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। उधर, पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आपातकालीन सेवाएं जुटा रहा है।
Related Articles
यूएन महासचिव ने भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव पर जताई चिंता, संयम बरतने की अपील
नई दिल्ली, 07 मई (हि.स.)। भारत की ओर से आज पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद बढ़े सैन्य तनाव पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की ओर से गहरी चिंता जताई गई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने आज कहा, “महासचिव को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा […]
इथियोपिया में संयुक्त राष्ट्र के नौ कर्मचारियों को लिया गया हिरासत में, इन लोगों को सरकार ने सितंबर माह के अंत तक देश छोड़ने का दिया था आदेश – सतीश उपाध्याय (सीनियर एडिटर)
वाशिंगटन। इथियोपिया में संयुक्त राष्ट्र नौ सदस्यों और उनके आश्रितों को गिरफ्तार कर लिया गया है,इस घटना की जानकारी खुद यूएन ने दी है। संयुक्त राष्ट्र ने इथियोपिया के विदेश मंत्रालय से हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत रिहा करने के लिए कहा है। बताते चले कि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने गिरफ्तार किये […]
आतंकवादियों की गोली से घायल सामाजिक कार्यकर्ता की अस्पताल में मौत
कुपवाड़ा, 27 अप्रैल (हि.स.)। कुपवाड़ा जिले के कंडी खास इलाके में कल देर रात आतंकवादियों की गोली से घायल हुए 43 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। शनिवार रात को आतंकवादियों ने उनके घर में घुस कर गोली मारी थी। पुलिस के मुताबिक कंडी खास निवासी गुलाम रसूल मागरे पुत्र […]
