गंगटोक, 07 मई (हि.स.)। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य के लोगों की ओर से पहलगाम आतंकवादी हमले में त्वरित न्याय दिलाने वाले देश के बहादुर सैनिकों को सलाम किया है।मुख्यमंत्री ने आज सुबह सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ संकल्प का एक शक्तिशाली प्रतीक है। सिक्किम की जनता की ओर से देश के उन बहादुर सैनिकों को सलाम, जिन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले में त्वरित न्याय दिलाया।’ उन्होंने कहा, ‘सैनिकों का साहस हमारी संप्रभुता की रक्षा करता है और हर भारतीय मां की गरिमा को बनाए रखता है, जो गर्व और स्वतंत्रता के साथ सिंदूर लगाती हैं। जय हिन्द!’ उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे, जिनमें एक नेपाल के नागरिक भी शामिल था।
Related Articles
बिहार-नेपाल सीमा के रक्सौल से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण, 25 अप्रैल (हि.स.)।बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के नेपाल सीमा से सटे रक्सौल से एक अमेरिकी नागरिक को आब्रजन (इमिग्रेशन) विभाग ने जांच के दौरान पकड़ा है। उक्त अमेरिकी नागरिक रक्सौल बॉर्डर के रास्ते भारत से नेपाल जा रहा था। गिरफ्तार अमेरिकी युवक की पहचान एटन बेन पिता याकूब बेन अब्राहम, 39,456, वर्जीनिया, […]
भारत-फ्रांस के बीच 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों की खरीद का सौदा पूरा
– भारत में फ्रांस के राजदूत ने 63 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर किए हस्ताक्षर नई दिल्ली, 28 अप्रैल (हि.स.)। भारत-फ्रांस के बीच 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए सोमवार को 63 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर हो गए। नई दिल्ली में भारत में फ्रांस के राजदूत के बीच […]
खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू पाकिस्तान के मीडिया में भारत के खिलाफ उगल रहा जहर
इस्लामाबाद, 28 अप्रैल (हि.स.)। खालिस्तान समर्थक और ‘सिख फॉर जस्टिस’ संगठन का संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के मीडिया में भारत के खिलाफ फिर जहर उगला है। वाशिंगटन में पंजीकृत ‘सिख फॉर जस्टिस’ को भारत सरकार पहले ही आतंकवादी संगठन घोषित कर चुकी है। ऐसा पहली बार नहीं है कि उसने भारत के खिलाफ […]
